मोतिहारी, मार्च 25 -- मोतिहारी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय इकाई द्वारा बुधवार को बृहस्पति सभागार में साइबर फ्रॉड जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना व उनसे बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डीएसपी अभिनव पाराशर ने कहा कि आज साइबर अपराधी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले जहां ठगी पारंपरिक माध्यमों से होती थी, वहीं अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। विशेष रूप से सोशल इंजीनियरिंग, ओटीपी फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी एवं डीपफेक तकनीक के बढ़ते खतरे पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अब केवल एक मोबाइल न...