अहेरियान मोहल्ले में सीवर की समस्याओं से परेशान लोग
मथुरा, मई 14 -- शहर के अहेरियन गली के वार्ड संख्या 40 में सीवर लाइन, गटर चेम्बर व गलियों की समस्या ने क्षेत्रवासियों का जीवन दूभर कर दिया है। वहीं गटर चेम्बर चोक होने से सीवर का पानी गलियों में बहने लगता है, जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोग बदबू और गंदगी के कारण घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गलियों में गंदगी हर समय जमा रहती है। जिससे बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं क्षेत्र में बिजली के खंभों पर तारो का झुंड लगा हुआ है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि वह कई बार अधिकारियो व वार्ड के पार्षद को इस समस्या को लेकर अवगत करा चुके हैं इसके बावजूद आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि गलियों की स्थिति बदतर होत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.