सीवान, जनवरी 5 -- मैरवा, एक संवाददाता। अहिवरन जयंती समारोह को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यक्रम की चर्चा के साथ नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली तथा सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।नई कार्यकारिणी में प्रभु जी बरनवाल को अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर बरनवाल सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिभूषण जी बरनवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं बिहार बरनवाल सेवा समिति के मंत्री डॉ. मानिकचंद्र जी बरनवाल ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। राष्ट्रीय बरनवाल महिला मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य सरिता बरनवाल की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।कार्यक्रम में बरनवाल सेवा समिति के निवर्तमान अध्यक्ष जयचंद प्रसाद एवं निवर्तमान सचिव प्रभु जी बरनवाल को उनके कार्यकाल के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.