छपरा, मार्च 28 -- गौतम ऋषि मंदिर में जुड़ा नया अध्याय, भव्य समारोह में विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अहल्या वाटिका का लोकार्पण, उमड़ा जनसैलाब फोटो 2 अहिल्या वाटिका के लोकार्पण के समय विधायक छोटी कुमारी,श्रीरामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी अतिदेवानंद महाराज व अन्य छपरा, नगर प्रतिनिधि। रिविलगंज के गोदना क्षेत्र स्थित महर्षि गौतम ऋषि मंदिर परिसर में नव निर्मित अहल्या वाटिका सह अहल्या कुटीर का भव्य उद्घाटन एवं विग्रहों की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस ऐतिहासिक आयोजन के साथ ही प्राचीन और प्रसिद्ध गौतम ऋषि मंदिर के धार्मिक इतिहास में एक और गौरवशाली अध्याय जुड़ गया। मंदिर परिसर में स्थापित प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, गुरु विश्वामित्र एवं माता अहिल्या की भव्य और आकर्षक प्रतिमाओं का लोकार्पण मुख्य अतिथि श्रीरामकृष्ण मि...