बस्ती, नवम्बर 23 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। श्रीराम विवाह महोत्सव में कलाकारों ने ताड़का वध, सुबाहु-मारीच वध एवं अहिल्या उद्धार का मंचन किया गया। इस दौरान चारों भाइयों को पालकी पर बैठकर कस्बे में भ्रमण कराया गया। श्रीराम विवाह मैदान में पांच दिवसीय श्रीराम विवाह महोत्सव के दौरान महर्षि विश्वामित्र यज्ञ करते हैं और राक्षस इसमें बांधा डालते हैं। तब गुरु वशिष्ठ के समझाने पर ऋषि राजा दशरथ के आदेश के बाद राम-लक्ष्मण को अपने साथ ले जाने लगते है। विश्वामित्र राम-लक्ष्मण को लेकर तारक वन में पहुंचते हैं, जहां राक्षसी ताड़का रहती है। वह उन लोगों को पकड़ने के लिए दौड़ती है। तभी राम उसका वध कर देते हैं। इसके बाद सुबाहु-मारीच जैसे राक्षसों को मारते हैं। राजा जनक का संदेश आता है कि जनकपुर में स्वयंवर है। विश्वामित्र राम-लक्ष्मण के साथ जनकपुर की तरफ चल देत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.