मुरादाबाद, मई 21 -- अखिल भारतीय पाल महासभा की जिलाध्यक्ष रीता पाल ने गुरुवार को डिप्टी नगर आयुक्त रामपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें प्रकाश नगर चौराहे पर स्थापित अहित्याबाई होल्कर की प्रतिमा का नए सिरे से सौंदर्यीकरण कराए जाने की मांग की। मेयर ने उन्हें फोन पर आश्वासन दिया कि बहुत शीघ्र अहिल्या बाई होल्कर चौक का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...