मुजफ्फर नगर, मार्च 19 -- मुजफ्फरनगर नगर पालिका के द्वारा करीब 33.24 लाख से कराए जा रहे देवी अहिल्याबाई होल्कर चौक के सौंदर्यीकरण पर सभासदों के द्वारा सवाल उठाए है। सभासदों ने संबंधित ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए नगर पालिका ईओ से शिकायत की है। उन्होंने शिकायत करते हुए बताया कि टेंडर पर पास मैटिरियल के अनुसार निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा। उन्होंने आईआईटी लैब रुड़की से निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की मांग की है।सभासद अमित कुमार, देवेश कौशिक, रितु त्यागी, अर्जुन कुमार, सुनीता के द्वारा देवी अहिल्याबाई होल्कर चौक के सौंदर्यीकरण को लेकर नगर पालिका ईओ से शिकायत की। सभासदों ने बताया कि देवी अहिल्याबाई होल्कर चौक के सौंदर्यीकरण हेतु नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा 16 मई 2025 को एक टेंडर पास किया था। उक्त टेंडर में देवी अहिल्याबाई होल्...