आगरा, मई 31 -- मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर रविवार को पुरानी मंडी, ताजगंज स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके लोककल्याणकारी कार्यों और आदर्शों को स्मरण किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित हवन-पूजन में भाग लेकर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। उन्होंने नामनेर से अर्जुन नगर तक निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर केंद्रीय समिति के संरक्षक हरि सिंह बघेल बेदरिया, अध्यक्ष निहाल सिंह बघेल, उपाध्यक्ष राम प्रकाश बघेल क्रांतिकारी, राम बहाद...