पलामू, जून 1 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने जिला कार्यालय मे महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम व संचालन संजय कुमार ने किया। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर भारत सनातन विचारों के साथ गरीबों, असहाय की सेवा की की जीवंत प्रतिमूर्ति थी। कठिन चुनौतियों और विषम परिस्थितियों के बीच भी अहिल्याबाई होल्कर अडिग रही और जन सेवा में निरंतर सक्रिय रही। उनका जन्म 31मई 1725 ई. को महाराष्ट्र में हुआ था। महिला सशक्तिकरण के दिशा में ऐतिहासिक कार्य को हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर कृष्णा राम, दीपक कुमार, जयपाल मोची, संजय मिस्त्री, राजेंद्र पाल, राम नरेश महतो, गोपाल चौधरी समेत कई लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- कुशल शासक और धार्मिक थीं अहिल्याबाई होल्कर यह भी पढ़े...