हमीरपुर, मार्च 17 -- राठ। कस्बे में गड़रिया पाल समाज एवं होल्कर सेना के लोगों ने विधायक मनीषा अनुरागी से मुलाकात की और कस्बे की प्रमुख स्थानों पर महारानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित करने और उनके नाम पर तोरण द्वार बनवाने की मांग की। समाज के लोगों का कहना है कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की एक महान और प्रेरणादायक शासक रही है। जिन्होंने समाज सेवा और विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। ऐसे में उनके सम्मान में राठ में स्मारक और गेट बनना क्षेत्र के लिए गौरव की बात होगी। विधायक मनीषा अनुरागी ने समाज के लोगों की मांग को गंभीरता से लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...