प्रयागराज, मई 29 -- अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत शनिवार को दारागंज में अहिल्याबाई की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम व महिला सशक्तीकरण गोष्ठी को लेकर गुरुवार को भाजपा के सिविल लाइंस कार्यालय में पार्षदों की बैठक हुई। मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में लोकमाता अहिल्याबाई के शासन से प्रेरणा लेनी चाहिए कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कैसे पहुंचा जाए। कार्यक्रम की सफलता के लिए पार्षदों को पूरी तन्मयता से लगना होगा क्योंकि अब बहुत कम समय बचा है। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने पार्षदों से अपील की कि प्रत्येक पार्षद कम से कम 100 लोगों की संख्या के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का प्रयास करें। धन्यवाद ज्ञापन पार्षद किरण जायसवाल ने दिया। इस दौरान पार्षद आशीष द्विवेदी, बबलू रघुवंशी, राजू शुक्ला, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.