अहिल्याबाई होल्कर की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई
अंबेडकर नगर, मई 31 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। पाल सेवा संघ के तत्वावधान में रविवार को शहजादपुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिकन्दर पाल व संचालन राजेन्द्र पाल ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अहिल्याबाई के चित्र पर श्रद्धासुमन आर्पित कर किया गया। इस अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अहिल्याबाई ने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा धर्म एवं संस्कृति के लिए समर्पित किया। इस दौरान संगठन निर्माण पर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से दिनेश पाल को जिलाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर संगीता पाल, वंशराज पाल, हिमांशु पाल, डा.विजय पाल, बलराम पाल, गुड्डू पाल, रामनरेश पाल, मनिराम पाल, मायाराम, रामनयन, बृजेश, डा.राकेश, राहुल, विकास व अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- उत्साह के साथ जिले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.