मेरठ, मई 31 -- लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर पाल समाज के लोगों ने जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डाला। समिति के अध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की ऐसी महान शासिका थीं, जिन्होंने सुशासन, लोककल्याण और धार्मिक-सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा सोमनाथ सहित देश के अनेक प्रमुख मंदिरों, धर्मशालाओं और तीर्थस्थलों के विकास में योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- अहिल्याबाई होल्कर का जीवन आज भी लोगों...