गया, मई 19 -- महारानी अहिल्याबाई होल्कर विचार मंच की बैठक मंगलवार को देवघाट स्थित रामानुजाचार्य मठ में हुई। इसमें मुख्य रूप से अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर 31 मई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम व उसकी तैयारी चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंच के अध्यक्ष डॉ सच्चिदानंद प्रेमी ने कहा कि 31 मई को स्कूली बच्चों के बीच भाषण व निबंध प्रतियोगिता करायी जाएगी। प्रतियोगिता 'महारानी अहिल्याबाई होलकर की जीवनी और ऐतिहासिक योगदान' विषय पर आधारित होगी। प्रतियोगिता समारोह स्थल पर ही दो बजे से होगी। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। समारोह में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले दो महिलाओं को अहिल्याबाई होल्कर स्मृति सम्मान 2026 से अलंकृत किया जाएगा। सचिव काशीनाथ प्रसाद ने ...