अयोध्या, मई 30 -- रौजागांव, संवाददाता। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती की पूर्व संध्या पर नगर पंचायत मां कामाख्या धाम स्थित मंगलम गेस्ट हाउस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र यादव ने तीन माह में अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा स्थापित कराने और स्मृति द्वार का निर्माण कराने की घोषणा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर न्याय, सुशासन और नारी सशक्तिकरण की प्रतीक थीं। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों और सामाजिक सुधार के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल ने लोकमाता के जीवन एवं योगदान को प्रेरणादायी बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- आज मनाई जाएगी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती कार्यक्रम का आयोजन सभासद मुकेश पाल एवं पाल ...