अहिल्याबाई होलकर जयंती पर तीन दिवसीय कथा का शुभारंभ
आगरा, मई 28 -- पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कथा का शुभारंभ महाराज अभिषेक योगी के सानिध्य में हवन यज्ञ के साथ हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत 31 मई को टेढ़ी बगिया से विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और समाज के गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है। बाइक रैली के अध्यक्ष आकाश बघेल की युवा टीम ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है। टीम के सदस्यों इंजी. निवेश बघेल, गौरव धनगर, भूप सिंह धनगर, गोपाल धनगर ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों, समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- अहिल्याबाई जयंती पर 31 मई को कार्यक्रम तेजपाल सिंह, जर्जोजोधन सिंह, पप्पू सिंह, राके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.