अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई
रुडकी, मई 31 -- नगर पंचायत इमलीखेड़ा में पाल (धनगर) समाज के लोगों ने शनिवार को लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई। इस दौरान उनके जीवन, कृतित्व और समाज के प्रति योगदान को याद किया गया। सहकारी समिति के पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा नेता अनिल पाल के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जनकल्याणकारी कार्यों पर प्रकाश डाला। बिजेंद्र पाल ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर एक महान शासक, कुशल प्रशासक और समाज सुधारक थीं। उन्होंने अपने शासनकाल में मंदिरों, धर्मशालाओं और कुओं का निर्माण कर धार्मिक एवं सामाजिक मूल्यों को सशक्त बनाया। उनके जनहितकारी कार्यों के कारण उन्हें 'लोकमाता' के सम्मान से नवाजा गया। यह भी पढ़ें- अहिल्याबाई होल्कर का जीवन आज भी लोगों के लिए प्रेरणादायक अनिल पाल ने कहा कि अह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.