मैनपुरी, अप्रैल 25 -- पाल बघेल धनगर समाज की बैठक शनिवार को नवीन मंडी में हुई। बैठक की अध्यक्षता मुनींद्र सिंह धनगर ने की। बैठक में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं की जयंती की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में बलवीर सिंह धनगर ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने समाज व देश के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि 1 मई को दोबारा बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें अहिल्याबाई होल्कर की जयंती की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर प्रकाश पाल, टूंडला विधायक प्रेम पाल सिंह धनगर, विधायक पूजा पाल व ब्रह्मप्रकाश सिंह पाल एडवोकेट आदि भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...