अहिल्याबाई होलकर का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत
गाजीपुर, मई 31 -- गाजीपुर, संवाददाता। सपा की ओर से में रविवार को समता भवन स्थित पार्टी कार्यालय में महान शासिका राजमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने की। इस अवसर पर हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। गोपाल यादव ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर नारी शक्ति, प्रशासनिक दक्षता और न्यायप्रियता की प्रतीक थीं। उन्होंने महिलाओं को संपत्ति के अधिकार दिलाने और उनकी शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनका सादगीपूर्ण जीवन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने देशभर में मंदिरों, धर्मशालाओं, कुओं और बावड़ियों का निर्माण कराया तथा सांस्कृतिक पुनर्जागरण को नई दिशा दी। यह भी पढ़ें- अहिल्याबाई का कार्यकाल सुशासन के लिए जाना जाता है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.