आगरा, जून 1 -- यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई ने मालवा साम्राज्य को आत्मरक्षा के गुण सिखाए और आज भारत की सेना उसी प्रेरणा से 'सर्जिकल स्ट्राइक' और हवाई हमले करती है। वह रविवार को यहां 'लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान-2025' के तहत आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा, "लोकमाता ने मालवा साम्राज्य को आत्मरक्षा के गुण सिखाए। आज भारत की सेना उसी प्रेरणा से सर्जिकल स्ट्राइक और हवाई हमले करती है। उन्होंने कहा कि "जब पाकिस्तान आतंकियों को पालता है, तो भारत घुसकर मारता है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणाली को ध्वस्त कर दुश्मन को झुकने के लिए मजबूर किया। यह लोकमाता के विराट व्यक्तित्व की प्रेरणा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.