अहिल्याबाई शिवभक्त व समाज सुधारक थीं: आशुतोष
इटावा औरैया, मई 31 -- इटावा। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयन्ती पर कांग्रेस कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डाला गया। ज़िलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर मालवा क्षेत्र की विनम्र व उदार शासिका के साथ महान शिवभक्त व समाज सुधारक थीं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर देशभर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थानों में मंदिर,घाट, कुओं और बावड़ियों का निर्माण करवाया। मार्ग बनवाये जिनमें सोमनाथ मंदिर व काशी विश्वनाथ मंदिरों का जीर्णोधार व पुनर्निमाण भी सम्मिलित है। शहर अध्यक्ष मो. राशिद, पूर्व ज़िलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, कोमल सिंह कुशवाहा, प्रशांत तिवारी, अमित त्रिपाठी अंबुज, संजय दोहरे,अवनीश वर्मा,आसिफ़ जादरान, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.