गाजीपुर, अगस्त 27 -- गाजीपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा बुधवार से शुरू हो गयी है। इस योजना के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का शुभारंभ लखनऊ से किया। जिसका लाइव प्रसारण बुधवार रायफल क्लब सभागार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के साथ जनप्रतिनिधि, अधिकारी सहित महिलाओं ने देखा। इस योजना पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई। कैबिनेट मंत्री ने महिलाओं को भेंट स्वरूप साड़ी और मिष्ठान दिया। मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से लोकमाता अहिल्याबाई योजना तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को नि:शुल्क बस यात्रा की सुवि...