अहिल्याबाई ने न्याय, सेवा, सुशासन का आदर्श स्थापित किया
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 31 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आंबेडकर चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर इंदिरा भवन पर अहिल्याबाई होल्कर की जयंती रविवार को मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एवं संचालन कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शुक्ल ने किया। डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में न्याय, सेवा, सुशासन और जनकल्याण का जो आदर्श स्थापित किया। वह आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश में सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और गरीब वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। संचालन कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला ने किया। यह भी पढ़ें- कांग्रेसजनों ने अहिल्याबाई को श्रद्धांज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.