मुजफ्फर नगर, जून 1 -- मोरना। वीरांगना अहिल्याबाई होलकर जयन्ती के अवसर पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया। जिसमें अनेक झांकियों का प्रदर्शन किया। आधा दर्जन गावों में शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर स्वागत किया। मोरना ब्लॉक क्षेत्र के गांव फिरोजपुर में रविवार को आयोजित शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक पुत्री सुप्रिया पाल ने फीता काटकर किया। भाजपा नेता अमित राठी ने वीरांगना रानी अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डाला। शोभायात्रा फिरोजपुर से शुरू आरम्भ होकर शुकतीर्थ के मुख्य मार्गों से होते हुए इलाहबास गांव मे पहुंची तथा मोरना व बहुपुरा, शुक्रतारी होते वापस फिरोजपुर पहुंची। सत साहिब आश्रम में शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और कढ़ी का प्रसाद वितरण किया। यह भी पढ़ें- राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा साथ ही शरबत का वितरण ...