वाराणसी, अप्रैल 21 -- वाराणसी। अहिल्याबाई घाट पर मंगलवार को गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा टल गया। स्नान करते समय तीन युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घाट पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर तैनात जल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत रेस्क्यू किया। आरक्षी कुमार गौरव ने बहादुरी और सूझबूझ का परिचय देते हुए तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बचाए गए युवकों की पहचान सुशांत, तपश और गौरव कुमार के रूप में हुई है। तीनों मुजफ्फरपुर, बिहार के निवासी हैं और वाराणसी घूमने आए थे। जल पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से तीन जिंदगियां बच गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.