कौशाम्बी, मई 31 -- माता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर रविवार को पाल समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा एवं बाइक रैली निकाली गई। सेवा निवृत्त फौजी राम सिंह पाल एवं समाजसेवी राम प्रकाश पाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पाल समाज के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभा यात्रा सौरई बुजुर्ग गांव से शुरू हुई, जिसमें सैकड़ों बाइक सवार शामिल रहे। डीजे की धुन और माता अहिल्याबाई होल्कर के जयकारों के बीच रैली सौरई बुजुर्ग से देवीगंज, गिरधरपुर गढ़ी सहित विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ नाचते-गाते हुए आगे बढ़ते रहे। मार्ग में कई स्थानों पर लोगों ने रैली का स्वागत किया तथा ठंडा जल और शरबत वितरित कर श्रद्धालुओं की सेवा की। यह भी पढ़ें- पाल समाज ने मनाई लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती रैली देवीगंज चौराहे से ...