गिरडीह, अप्रैल 28 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर पंचायत के अहिल्यापुर गांव स्थित टिटहीचापर नामक टोला में प्राचीन काली मंदिर के समीप विशाल पेड़ अचानक से गिर गया। रविवार रात तेज हवा चलने के कारण पेड़ गिरने से बंजरगी मल्लाह नामक एक ग्रामीण का खपरैल का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं पेड़ गिरने से बिजली के दो पोल भी गिर गए। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भी समस्या हुई। ग्रामीणों ने सोमवार और मंगलवार को आपसी सहयोग से पेड़ के कुछ टहनियों को काटकर हटा दिया है। पेड़ गिरने के कारण उक्त टोला की बिजली लगभग 20 घंटे से अधिक देर तक बाधित रही। बिजली मिस्त्री ने पहुंचकर बिजली को सामान्य किया। मंगलवार शाम तक पेड़ रास्ते में पड़ा हुआ था। पेड़ गिरने से कुछ ग्रामीणों का रास्ता बाधित हो गया है। ग्रामीण दूसरे रास्ते से घुमकर मुख्य मार्ग की ओर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.