अहिल्यापुर फीडर में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित
गिरडीह, जून 27 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय पावर हाउस से जुड़े अहिल्यापुर फीडर में लगभग 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों का जन-जीवन प्रभावित रहा। उमस भरी गर्मी में ग्रामीण परेशान दिखे, जबकि कई ग्रामीण रतजगा करके रात बितायी। बता दें कि गुरुवार शाम गांडेय क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में हल्की - फुल्की हवा के साथ बारिश हुई। बारिश के समय ज्यादातर जगहों में बिजली गायब हो गई। बारिश छूटने के बाद गांडेय सहित अन्य जगहों में बिजली आपूर्ति गुरुवार की रात शुरु कर दी गई, परंतु अहिल्यापुर फीडर में बिजली आपूर्ति बाधित रही। शुक्रवार की दिनभर बिजली नहीं रहने के कारण ग्रामीणों की समस्या बढ़ गई। बिजली नहीं रहने के कारण लोगों के इन्वर्टर की बैटरी बैठ गयी। ग्रामीण मोबाइल चार्ज के लिए इधर - उधर भटकते रहे। ग्रामीणों के घरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.