गिरडीह, जनवरी 13 -- गांडेय, प्रतिनिधि। अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पदनिया-मधुपुर मुख्य मार्ग पर नावाडीह गांव के समीप सोमवार दोपहर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। मृतक की पहचान जामताड़ा जिला के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मौजपुर गांव निवासी 40 वर्षीय विनोद सिंह के रुप में हुई है। घायल व्यक्ति उसी गांव के 21 वर्षीय हुकुम सिंह उर्फ छोटन सिंह है। घायल और मृतक के बीच चाचा-भतीजा का रिश्ता था। मृतक विनोद सिंह भतीजा था जबकि घायल हुकुम सिंह रिश्ते में चाचा लगता है। अहिल्यापुर पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में घायल युवक को पुलिस वाहन से गांडेय सीएचसी लाया गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति को गिरिडीह और गिरिडीह से धनबाद रेफर कर दिया गया। वर्तमान समय में घायल युवक का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.