गिरडीह, अप्रैल 25 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बाकीकला पंचायत के बाकीकला गांव में शुक्रवार को तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान ताराटांड़ थाना क्षेत्र के बदगुंदा पंचायत के रानीटांड़ गांव निवासी लगभग 35 वर्षीय पूरन राय के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पूरन राय किसी कारणवश तालाब में चला गया जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के संबंध में अहिल्यापुर और ताराटांड़ थाना को किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं है। यह भी पढ़ें- बालक की तालाब में डूबने से मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...