मथुरा, जून 4 -- मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने बुधवार को यमुना खादर में बन रही अवैध कालोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम की इस कार्रवाई से कालोनाइजरों में हड़कंप है। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव आशीष कुमार सिंह के आदेश के बाद सहायक अभियंता पंकज शुक्ला और अवर अभियंता सुनील राजौरिया बुधवार की शाम मथुरा वृंदावन रोड पर अहिल्यागंज खादर में पहुंचे। यहां श्याम सुन्दर, सन्तोष, वेदप्रकाश, राजकुमार, श्याम अग्रवाल आदि द्वारा मौजा आहिल्यागंज खादर 10 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृति कराये बनाई जा रही अवैघ कालोनी पर कार्रवाई की। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने कालोनी की सड़क, दीवार, गेट और कई पक्के निर्माणों को ध्वस्त किया गया। यह भी पढ़ें- अवैध कॉलोनी के निर्माण पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप प्राधिकरण की इस का...