अहिरौली में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य शुभारंभ
बक्सर, मई 26 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर सारिमपुर-अहिरौली स्थित मां गंगा के पावन तट पर अवस्थित श्रीवरदराज मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। अभूतपूर्व अष्टोत्तर-सहस्र ताम्र कलशाभिषेक एवं श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में भव्य कलश यात्रा निकली। इस अवसर पर विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे भी शामिल हुए। अनंतकोटि ब्रह्मांडनायक देवाधिदेव भगवान श्रीवरदराज, श्रीश्री 1008 स्वामी श्रीवेंकटाचार्य महाराज,श्रीश्री 108 स्वामी मधुसूदनाचार्य महाराज के सान्निध्य में इस दिव्य महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। रविवार को महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं, मातृशक्ति एवं सनातन धर्म प्रेमियों की भारी सहभागिता देखने को मिली। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.