कन्नौज, जनवरी 29 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत अहिरुआ राजारामपुर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। ग्राम प्रधान द्वारा कोई प्रभावी निगरानी न करने के कारण सफाई कर्मचारी मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं, जिससे गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। सड़कों, गलियों और खुले मैदानों में फैली गंदगी से दुर्गंध व्याप्त है और संक्रामक रोग फैलने का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मचारियों की लापरवाही और प्रधान की उदासीनता के चलते समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है, कि बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं रोजाना इस गंदगी से जूझने को मजबूर हैं। गांववासियों का कहना है कि बारिश के मौसम में यह समस्या और भी विकराल हो सकती है, क्योंकि कूड़े के ढेरों से मच्छर-मक्खियां पैदा होकर बीम...