मुजफ्फरपुर, जनवरी 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के चकमोहमदपुर गांव से एक साथ दो बच्चे लापता हो गए। इसमें ओम प्रकाश (4) और सालू कुमारी (6) शामिल हैं। बच्चों के गायब होने के बाद परिजनों में हड़कंप मचा गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार की देर रात पुलिस ने ओम प्रकाश को कन्हौली के पास भटकते हुए बरामद कर लिया। उसको सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया गया। हालांकि, सालू का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। इस संबंध में परिजनों ने अहियापुर थाने में आवेदन दिया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बच्ची को बरामद कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.