मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। अहियापुर थाना इलाके से अपहृत सात साल की बच्ची को पुलिस ने गुरुवार रात स्टेशन रोड से बरामद कर लिया। उसे आरोपित रुपेश कुमार और उसकी प्रेमिका सोनी देवी ट्रेन से लेकर उतरी थी। स्टेशन रोड में ऑटो पकड़ने जा रहे थे इसी दौरान अहियापुर थाने की पुलिस ने उन्हें बच्ची के साथ पकड़ लिया। अहियापुर थानेदार ने बताया कि सोनी देवी पूर्व में भी रूपेश के साथ निकल गई थी। पिछले साल उसे मुम्बई से बरामद करके लाया गया था। इस बार वह जब रूपेश के साथ निकली तो अपने साथ सात साल की बच्ची को भी ले लिया। दोनों ट्रेन से दूसरे राज्य निकल गए थे। जब पुलिस ने रूपेश की मां को गिरफ्तार कर लिया तो उस पर बच्ची को लेकर लौटने का दबाव पड़ा। पुलिस उनके मोबाइल का लोकेशन ले रही थी। स्टेशन पहुंचने के बाद उसे पकड़ लिया गया। इधर, दिन में पुलिस ने...