जहानाबाद, अक्टूबर 1 -- अरवल, निज प्रतिनिधि । स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गुरुवार को अरवल प्रखंड के अहियापुर सूर्य मंदिर परिसर के समीप राष्ट्रव्यापी एक दिन, एक घंटा, एक साथ स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रशासन के नेतृत्व में मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कर्मियों और स्वच्छताग्राहियों ने भाग लिया। सभी ने स्वच्छता की शपथ लेते हुए घर, कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। स्थानीय लोगों से भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई। अभियान का इस वर्ष का संदेश स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत, विकसित भारत है। यह भी पढ़ें- Ara News: एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान से स्वच्छता का संदेश कार्यक्रम में जिला एवं प्र...