मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की टीम ने अहियापुर के बड़ा जगन्नाथ में घेराबंदी कर बाइक सवार दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 20 लीटर स्प्रिट जब्त की गई है। पूछताछ में धंधेबाजों की पहचान सीतामढ़ी जिले के महिंदवारा थाना क्षेत्र स्थित ओलीपुर के रंजन कुमार और विनोद सहनी के रूप में हुई है। उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि इसमें एक धंधेबाज का हाथ टूटा हुआ है। वह बाइक पर पीछे बैठा था। स्प्रिट को जार में रखकर कार्टन से इस प्रकार पैक किया गया था कि किसी को संदेह नहीं हो। बताया कि स्प्रिट की खेप लाने की सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर अभिमन्यु सिंह और तारकेश्वर पांडेय के साथ छापेमारी कर कारवाई की गई। गिरफ्तार धंधेबाजों ने बताया कि नकली शराब बनाने के धंधे का मास्टरमाइंड ओलीपुर का ...