मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मद्य निषेध इकाई पटना की टीम की सूचना पर अहियापुर थाने की पुलिस ने राघोपुर में घंराबंदी कर शराब लोड एक स्कॉर्पियो और एक कार को जब्त की है। दोनों गाड़ियों से 54 कार्टन विदेशी शराब जब्त की गई है। जब्त स्कॉर्पियो नालंदा जिला परिवहन कार्यालय से निबंधित है। जब्त कार पर मुजफ्फरपुर का नंबर लगा है। पुलिस ने शराब के साथ अहियापुर निवासी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ में आधा दर्जन शराब धंधेबाजों का नाम सामने आया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी में जुटी है।एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा ने बताया कि मद्य निषेध इकाई पटना ने अहियापुर थानेदार रोहन कुमार को गोपनीय सूचना दी थी कि नालंदा नंबर की स्कॉर्पियो और एक कार पर भारी मात्रा में अहियापुर में शराब की खेप स्थानीय धंधेबाजों न...