मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के जमालाबाद गांव स्थित ढाब के पानी से पुलिस ने मंगलवार को एक बुजुर्ग का शव बरामद किया। उसकी पहचान मीनापुर थाने के दर्हीपट्टी गांव निवासी 75 वर्षीय तपेश्वर पासवान के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। मामले में तपेश्वर की बहू रेणु देवी ने पुलिस को बताया कि बीते शनिवार को उसके ससुर घर से गायब हो गए थे। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला। मंगलवार को सूचना मिला कि जमालबाद गांव में एक शव मिला है। इसके बाद यहां आकर शव की पहचान की। अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि शव मिला है। परिजनों के बयान पर यूडी केस दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट मिलने पर ही मौत के कारणों की सही जानकारी हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.