मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। अहियापुर थाना क्षेत्र के सरस्वती नगर मोहल्ला के रोड नंबर-सात में 15 मार्च की शाम करीब छह बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने रोड नंबर-10 निवासी मीना देवी से सोने की चेन झपट ली। वह अपने घर से सिलाई के लिए कपड़ा देने रोड नंबर-सात में जा रही थी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि यह घटना तब घटी जब गली से 50 मीटर दूर मेन रोड पर पुलिस की 112 नंबर की गाड़ी खड़ी थी।उसने मामले में 16 मार्च केा अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें उसने कहा है कि 15 मार्च की शाम वह सिलाई के लिए कपड़ा देने दर्जी के पास जा रही थी। उस समय पीछे से एक बाइक सवार दो युवक वहां से गुजरे। कुछ दूर आगे जाने के बाद वे यू टर्न लेकर उसके पास आए और गले से चेन झपट ली। उसने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया, लेकिन वे मेन रोड होकर भाग निकले। अहि...