मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। अहियापुर थाना के कोल्हुआ पैगंबरपुर वार्ड-10 निवासी दिवाकर श्रीवास्तव के मकान की सीढ़ी पर अज्ञात बदमाशों ने दो सुतली बम रख दिया। यह घटना छह जुलाई की शाम सात बजे की है। उनकी पुत्री जब घर से बाहर निकल रही थी तो सीढ़ी पर रखे बम पर उसकी नजर गई। बम सुतली से बंधा हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची अहियापुर थाना की पुलिस ने बम को निष्क्रिय करने के लिए पानी भरी बाल्टी में रख दिया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। अहियापुर थानाध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज से बम रखने वाले की पहचान की जा रही है। यह भी पढ़ें- पंजाब के मोगा थाने में धमाका, कोई हताहत नहीं यह भी पढ़ें- Chapra News: नई बाजार में हथियार लहराने की घटना सीसीटीवी में कैद, थानाध्यक्ष से...