मुजफ्फरपुर, मई 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के जीरोमाइल चौक के पास सोमवार को दिनदहाड़े ऑटो चालक से लूटपाट और मारपीट की गई। किसी तरह चालक ने अपनी जान बचाकर भाग निकला और सीधे अहियापुर थाना पर पहुंचा। पीड़ित चालक हथौड़ी के वेरई गांव निवासी चंद्रकिशोर ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की। जानकारी हो की दो अज्ञात बदमाशों ने बोचहां जाने के लिए ऑटो रिजर्व किया। रास्ते में शेखपुर से अपने घर के लोगों को लेने की बात कहकर चालक को सुनसान इलाके में ले गए। वहां पहुंचते ही बदमाशों ने ऑटो रुकवाया और पिस्टल के बल पर लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने चालक से दो हजार रुपये नकद, एक फोन और गले से करीब 40 हजार रुपये का हनुमानी छीन ली। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.