अहियापुर में जुआ के अड्डे पर छापेमारी, तीन गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, मई 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाने की पुलिस ने दादर कोल्हुआ गरम चौक स्थित छापेमारी कर जुआ के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान भारी संख्या में लॉटरी टिकट के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें जूरन छपरा के हरेंद्र कुमार, दामोदरपुर के मो.परवेज और झिटकहीया के मो.शमीम उर्फ सलीम शामिल है।थानेदार शरत कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस के बयान पर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। फरार दो अन्य आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.