मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। अहियापुर थाना क्षेत्र के जमालाबाद चौक के निकट मंगलवार की रात वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ सीतामढ़ी के तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनमें सीतामढ़ी जिला के रून्नीसैदपुर थाना के खरका गांव का रामदास, मिथिलेश कुमार व सोनवर्षा थाना के मढ़िया हनुमाननगर गांव का सुबोध कुमार शामिल है। पुलिस ने तीनों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।अहियापुर थाना के सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार ने तीनों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि मंगलवार रात करीब नौ बजे वह पुलिस टीम के साथ जमालाबाद चौक के निकट वाहन जांच कर रहे थे। इस दौरान बिना नंबर प्लेट की एक बाइक पर तीन युवक झपहां की ओर से आते दिखे। रुकने का इशारा करने पर वे बाइक घुमाकर भागने का प्रयास करने लगे। पु...