अहियापुर में गांजा बेचती दो महिला समेत तीन गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। अहियापुर थाने की पुलिस ने बखरी टरमा और बाड़ा जगन्नाथ में छापेमारी कर दो महिला समेत तीन को गांजा बेचते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 121 ग्राम गांजा भी जब्त किया है। तीनों से पूछताछ के बाद गुरुवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा ने बताया कि अहियापुर थानेदार शरत कुमार और दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बखरी टरमा गांव में छापेमारी की। यहां से सुनयना देवी और उसके पुत्र संतोष कुमार को गांजा बेचते पकड़ा। ये दोनों मां-बेटे गुमटी की दुकान में गांजा बेच रहे थे। वहीं, उसके पड़ोस के गांव बाड़ा जगन्नाथ में शांति देवी को गांजा बेचते पकड़ा गया। इस संबंध में अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पूछताछ में तीनों ने मुख्य सप्लायर के संबंध में सटीक जानकारी नहीं दी।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.