मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं.। अहियापुर चौक पर ऑटो पर सवार गायघाट के मणिपुर भुसरा निवासी संजू देवी के गले से बदमाशों ने तीन भर सोने की चेन झपट ली। इसकी कीमत तीन लाख रुपये से अधिक थी। संजू ने इसको लेकर अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया है कि वह अपनी छोटी बहन के साथ मार्केटिंग के लिए आई थी। ऑटो से घर लौटने के दौरान अहियापुर चौक पर घटना हुई। बाइक सवार दोनों बदमाश चेन झपटकर जीरोमाइल की ओर फरार हो गए। अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि सीसीटीवी खंगाला गया है। बाइक सवार दो संदिग्ध को फुटेज में देखा गया है। उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.