मुजफ्फरपुर, जून 20 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। समस्तीपुर में नौकरी के नाम पर 105 युवक-युवतियों को बंधक बनाने का मामला जिले के अहियापुर में दो वर्ष पहले की घटना याद दिला रहा है। अहियापुर में भी डीबीआर नेटवर्किंग कंपनी ने सौ से अधिक युवक-युवतियों को नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाया था। एक युवती ने इस कंपनी के सीएमडी व एक कर्मी पर मारपीट और यौन शोषण का आरोप लगाया था। तब यह मामला काफी सुर्खियों में आया था। यह भी पढ़ें- 105 युवाओं के रेस्क्यू केस में यौन शोषण और अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांचठगी का एक जैसा तरीका : समस्तीपुर में गेलवे प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में भी इस तर्ज पर काम हो रहा था। दोनों कंपनियों के नाम भले ही अलग-अलग हैं, लेकिन दोनों के काम करने का तौर-तरीका एक जैसा है। बताया जा रहा है कि डीबीआर कंपनी के चंगुल में फंसी सारण की युव...