मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर पुलिस ने मंगलवार की रात गिरफ्तार चार बदमाशों और आभूषण दुकानदार को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। जमालबाद के पास वैशाली की महनार निवासी नंदनी कुमारी से चेन व रुपये छिनतई के मामले में पुलिस ने एक बदमाश को पहले पकड़ा। उससे पूछताछ के बाद अन्य की गिरफ्तारी हुई।एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा ने बताया कि अहियापुर के बेला पंचागछिया गांव के मो. इकबाल, मो मुन्ना, झपहां मझौलिया के मो. अबिद, बोचहां थाने के राघो मझौली निवासी मो. सोनू और आदिगोपालपुर के अनीस कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बदमाशों के पास से तीन हनुमानी, एक ढोलना, आठ नथिया, दो जोड़ी कान के टॉप्स, तीन जोड़ी बाली बरामद हुई है। वहीं, लूट में इस्तेमाल होने वाली दो बाइक और एक कार भी जब्त की गई है।बताया कि विगत...