बिहारशरीफ, अप्रैल 18 -- सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड के अहियापुर पशु अस्पताल में चिकित्सकी की तैनाती नहीं रहने से पशुपालकों को काफी परेशानी हो रही है। सरमेरा पशु अस्पताल के डॉ. शैलेंद्र कुमार को अहियापुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस कारण वे वहां से फुरसत मिलने पर कभी कभार ही आते हैं। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मलावां, केनार, धनुकी पंचायतों के कई गांवों के लोग यहां पशुओं को इलाज के लिए लाते थे। अब वे दूसरी जगह जाने को बाध्य हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अविलंब यहां डॉक्टर की तैनाती करने की मांग की है। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव) यह भी पढ़ें- जमुई : 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...