मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। पॉक्सो एक्ट के पांच वर्ष पुराने मामले में गवाही देने नहीं आने पर अहियापुर थाना में तीन तत्कालीन सहायक सब इंस्पेक्टरों (एएसआई) को गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया गया है। इसमें अखिलेश प्रसाद, सुमनजी झा व त्रिलोकीनाथ झा शामिल हैं। तीनों अलग-अलग समय में इस मामले के आईओ थे। तीनों के विरुद्ध विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या-एक के न्यायाधीश धीरेंद्र मिश्र ने गुरुवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया। विशेष कोर्ट ने अहियापुर थानाध्यक्ष को वारंट के आदेश की प्रति भेजने का आदेश दिया है। मामले में अगली सुनवाई एक अप्रैल को होगी।अहियापुर थाने में दो मार्च 2021 को एफआईआर दर्ज कराई गई थी। एफआईआर कराने वाले ने कहा था कि वह एक मार्च 2021 की दोपहर 3.30 बजे बगल के गांव के चौक पर बस से उतरा। वहां उसका भतीजा व दो भतीजियां इंतजार ...